IPL 2025: कल धोनी और रोहित होंगे आमने-सामने, जानिए किसका होगा पलड़ा भारी

Published On:
CSK VS MI

IPL 2025: आईपीएल 2025 का सबसे हाई वोल्टेड मुकाबला सुपर सनडे को देखने को मिलेगा। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमें अपने आप में मजूबत हैं। दोनों टीमें रविवार को मैदान पर एक दूसरे को चुनौती देने के लिए मैदान पर उतरेंगी। मुंबई और चेन्नई आईपीएल इतिहास की दो सफल टीमें रही हैं। क्रिकेट फैंस में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबलों को लेकर काफी उत्साह होता है।

फिरकी गेंदबाजों पर होगी नजर

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में फिरकी गेंदबाजों पर काफी जोर दिया था। आईपीएल 2025 में चेन्नई के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा जैसे बेहतरीन स्पिनर हैं। सीएसके के अभ्यास सत्र के दौरान भी इस बात के संकेत मिले थे कि सीएसके के ये स्पिनर्स एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिनर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई की टीम मुंबई के खिलाफ अपनी इस ताकत का भरपूर इस्तेमाल करेगी। फैंस की निगाहें एक बार फिर से सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी रहेंगी। क्योंकि धोनी 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं।

मुंबई को बुमराह की कमी खलेगी

अब अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी उन्हें खूब खलेगी। क्योंकि बुमराह बुमराह का आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलने की उम्मीद कम है। मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह की भरपाई कर पाना मुश्किल होगा। वहीं मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या चेन्नई के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पर पिछले आईपीएल सीजन में धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा था। हार्दिक की गौरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगें।

चेन्नई की टीम में सलामी जोड़ी को लेकरभी प्रतिस्पर्धा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र का पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, धोनी जैसे भारतीय बल्लेबाज संभालेंगे।

चेन्नई सुपुर किंग्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाल का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले पांच मैचों में चार में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल पांच बार खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाई थी और पिछले आईपीएल सीजन में आखिरी पायदान पर रही थी। जबकि इस बार मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित नजर आ रही है।

सीएसकेः रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर,रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना.
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, करन शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर

Author

  • 391735421 18393595783035357 3133524217368193936 n

    दिव्यांशु राव NVCNagpur में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले 6 साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले 4 साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।

    View all posts

Follow Us On

Leave a Comment